Uncategorized

नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर 23 को, छग के स्पेशलिस्ट दंत चिकित्सक देंगे सेवाएं


धमतरी । इंडियन सोसायटी ऑफ पीरियोडोंटोलॉजी द्वारा 23 मार्च को शहर के सिहावा चौक स्थित अग्रसेन भवन में निशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोई भी मरीज यहां पहुंचकर निशुल्क सेवा का लाभ ले सकते हैं। पहली बार बड़े पैमाने पर स्वच्छ मुख अभियान के तहत यह आयोजन किया जा रहा है। शिविर में छत्तीसगढ़ के स्पेशलिस्ट (पेरियोडेन्टिस्ट) दंत चिकित्सक सेवा देंगे। दांत, मसूड़ों सहित मुंह से दुर्गंध, मसूड़ों में सूजन आदि की जांच कर परामर्श दिया जाएगा। दांतों को सुरक्षित रखने संबंधी जरूरी जानकारी से भी अवगत कराया जाएगा।
हेल्थ, शुगर, बीपी की निशुल्क जांच
निशुल्क दंत परीक्षण शिविर स्थल में उपाध्याय नर्सिंग होम द्वारा निशुल्क जनरल हेल्थ चेकअप, शुगर जांच, बीपी जांच भी की जाएगी। शिविर स्थल में पहुंचकर लोग इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इस दौरान विशेषज्ञ शुगर व बीपी को लेकर जरूरी जानकारी भी मरीजों से शेयर करेंगे।
पायरिया, मसूडा सिकुडऩे की शिकायत ज्यादा
दंत रोग विशेषज्ञ (पेरियोडेन्टिस्ट) डॉ अमित उपाध्याय, डॉ सागोरिका शाह, डॉ संदीप लच्छवानी ने बताया कि वर्तमान में सबसे ज्यादा पायरिया, मसूड़ों में सिकुडऩ, सूजन, खून आने, हिलते दांत, झनझनाहट की शिकायत ज्यादा आ रही है। मसूड़ों से संबंधित बीमारियों को रोकने के लिए सावधानी जरूरी है। यदि इसकी अनदेखी की गई तो मसूड़े के साथ जबड़े की हड्डी को भी नुकसान पहुंचता है। इलाज नहीं होने पर दांत गिर जाते हैं। इस अवस्था को पेरियोडोंटाइटिस, पायरिया कहा जाता है। दांत संबंधित समस्या से बचने दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। मसूड़ों की बीमारी मौजूद होने पर डायबिटिज मरीजों की रक्त शर्करा बार-बार बढऩे का खतरा बना रहता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!