Uncategorized

किरण बघेल को जिला संगठन प्रभारी का दायित्व,धमतरी विधानसभा प्रभारी विकास मरकाम, सिहावा विधानसभा प्रभारी बनी शालिनी राजपूत

भाजपा जिला और विधानसभा के लिए हुई संगठनात्मक नियुक्तियाँ

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से धमतरी जिला एवं विधानसभा क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियाँ की गई हैं।इन नियुक्तियों के अंतर्गत धमतरी जिला संगठन प्रभारी के रूप में श्रीमती किरण बघेल को दायित्व सौंपा गया है। वहीं धमतरी विधानसभा प्रभारी के रूप में विकास मरकाम तथा सिहावा विधानसभा प्रभारी के रूप में श्रीमती शालिनी राजपूत की नियुक्ति की गई है।प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई इन नियुक्तियों से जिले में संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा एवं गति मिलने की उम्मीद है। नव नियुक्त प्रभारीगण पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित करने तथा आगामी चुनावों की दृष्टि से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने का कार्य करेंगे।भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण एवं कर्मठता के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी को जिले एवं विधानसभा क्षेत्रों में और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।इन नियुक्तियों पर भाजपा के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है तथा नव नियुक्त प्रभारीगण को शुभकामनाएँ दी हैं। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू के द्वारा दी गई.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!