Uncategorized

रोहित नाग हत्याकांड के बचे हुए दो मुख्य फरार आरोपी गिरफ्तार

हत्या के मामले में तीन आरोपी पूर्व में गिरफ्तार,अब तक कुल पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल,मामले का हुआ पटाक्षेप

एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस थाना कुरूद द्वारा ग्राम सेमरा बी में घटित रोहित नाग हत्याकांड के मामले में प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपियों एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया जा चुका है।थाना कुरूद क्षेत्रांतर्गत दिनांक 7 दिसंबर को रात्रि लगभग 10बजे ग्राम सेमरा बी में रोहित कुमार नाग (23 वर्ष) के साथ गंभीर मारपीट की घटना घटित हुई।
मृतक द्वारा तालाब किनारे हो रहे गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपीगण चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू, झन्नु ध्रुव एवं अन्य साथियों ने उसे पकड़कर हाथ-मुक्कों, लोहे के पाइप एवं चाकू से बेरहमी से हमला किया।बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को आरोपियों द्वारा एयर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। गंभीर रूप से घायल रोहित नाग को उपचार हेतु किशन अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान 8 दिसंबर को रात्रि 2 बजे उसकी मृत्यु हो गई.घटना पर पुलिस सहायता केंद्र धमतरी में मर्ग कायम कर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम उपरांत मर्ग जांच में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.घटनास्थल के सूक्ष्म निरीक्षण एवं विवेचना के दौरान आरोपियों से प्रयुक्त सामान भी जप्त कर आरोपी चंद्रशेखर साहू एवं झन्नु ध्रुव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था,एवं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियो मे मनीष साहू उर्फ मनी रोकड़ा, पिता चेतन लाल, 24 वर्ष
हटकेश्वर,धमतरी,हाल पता – साल्हेभाठ, थाना केरेगांव,सत्यम साहू, पिता स्व. टेकेश्वर साहू, 19 वर्ष, साल्हेभाठ, थाना केरेगांव, जिला धमतरी शामिल है.

पूर्व में गिरफ्तार आरोपीगण

चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू, पिता टुकेश साहू, 25 वर्ष,दोनर, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी, झन्नु ध्रुव, पिता नंद कुमार ध्रुव, 24 वर्ष दोनर, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी
एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल था.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!