Uncategorized

कोतवाली पुलिस ने सटोरिये पर की कार्यवाही,नगद 840 रूपये व सट्टापट्टी जप्त

थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा एक सटोरियों को सट्टा पट्टी सहित सट्टा लिखते कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।आरोपी बिरेन्द्र कुमार ढीमर पिता श्याम लाल ढीमर 55 वर्ष निवासी आमापारा गौरा गौरी के पास धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी द्वारा राम सागर पारा धमतरी में आम जगह पर लोगों को सट्टा पट्टी नामक जुआ अंकों में लिखकर रुपए पैसे की हार जीत की दांव लगाकर जुआ खिलाते हुए मौके पर पकड़े गए।
जिनके पास से 840 रूपये नगदी,एक नग मोबाईल कीमती लगभग 5000 रूपये जुमला 5840 रूपये, चार नग विभिन्न अंकों के आगे पैसा लिखा हुआ सट्टा पट्टी,1 नग डाट पेन जप्त किया गया।उक्त सटोरिये के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 06 (ख)जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी निरी.राजेश, प्रआर.हरिशंकर सिन्हा,हरीश साहू,आरक्षक महेन्द्र सिन्हा,सुजय मंडल, पीताम्बर राजपूत,महिला आरक्षक सुनीता नेताम का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!