Uncategorized

पदोन्नत पुलिस कर्मियों को किया गया विभिन्न थानों में पदस्थ

धमतरी। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय ने एक बार फिर विभाग में बड़े फेरबदल किया है। पदोन्नति के बाद रक्षित केन्द्र धमतरी में पदस्थ विभिन्न पुलिस कर्मियों का अलग-अलग थाना और चौकियों में तबादला किया गया है। रक्षित केन्द्र में पदस्थ एएसआई भेनूराम वर्मा को यातायात, एएसआई कांतिलाल साहू को बिरेझर चौकी, प्रधान आरक्षक मनोहर लाल साहू को भखारा थाना, प्रधान आरक्षक भूपेश कुमार सिन्हा को अर्जुनी थाना, प्रधान आरक्षक जीवनलाल ध्रुव को नगरी थाना, प्रधान आरक्षक हेमराज ध्रुव को केरेगांव थाना, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र देव आनेश्वरी को नगरी थाना से संबंद्ध डीआरजी नगरी, प्रधान आरक्षक महेश पटेल को बिरेझर चौकी, प्रधान आरक्षक महादेव पटेल को नगरी थाना, प्रधान आरक्षक दौलतराम मरकाम को यातायात विभाग, प्रधान आरक्षक श्रवण कुमार ध्रुव को सिहावा थाना, प्रधान आरक्षक शांतराम ध्रुव को मगरलोड थाना, प्रधान आरक्षक ठाकुरराम सिन्हा को कुरूद थाना में पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!