Uncategorized

कृषि उपकरणों पर भारी भरकम जीएसटी लगाना व खाद्य पदार्थो में टैक्स किसानों के साथ अन्याय व धोखा है – लक्ष्मीकांता हेमंत साहू

किसान कांग्रेस द्वारा किसान सम्मान निधि की वापसी व कृषि उपकरणों पर जीएसटी के विरोध में दिया गया धरना

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। प्रदेश किसान कांग्रेस के आव्हान पर जिला किसान कांग्रेस धमतरी के तत्वाधान में केंद्र सरकार द्वारा कृषि संबंधित उपकरणों पर 12 से 28 प्रतिशत तक जीएसटी को निरस्त करने व किसान सम्मान निधि की वापसी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन विधानसभा मुख्यालय पुराना बाजार कुरूद में रखा गया इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मीकांता साहू छाया विधायक कुरूद ने केंद्र सरकार पर करारा प्रहार करते कहा किसान अन्नदाता भगवान है। किसान जिंदा है तो हमारी सांसे है। किसान है तो सारा जहां है। कृषि संबंधित उपकरणों पर भारी भरकम जीएसटी लगाना व खाद्य पदार्थो में टैक्स किसानों के साथ अन्याय व धोखा है। केंद्र की मोदी सरकार की इस गलत नीति का हम पुरजोर विरोध करते है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरूद व भखारा अध्यक्ष आशीष शर्मा व मुकेश कोसरे ने सम्मान निधि की वापसी को मेहनत कस किसानों का अपमान बताया जिससे मोदी जी का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गण भरत नाहर व हेमंत साहू ने केंद्र की मोदी सरकार को अब तक की सबसे बड़ा किसान विरोधी सरकार बताया। अध्यक्ष द्वय नीलम चंद्राकर व तपन चंद्राकर ने इसे किसानों के साथ छलावा व अपमान बताया। इस अवसर पर डॉक्टर गिरीश साहू , देवव्रत साहू, कुसुमलता साहू, संतोष साहू ने अपना विचार साझा किए । मंच संचालन प्रदेश कांग्रेस वक्ता रमेश पांडे ने कृषि नीति पर अपना विचार रखते केंद्र की मोदी सरकार की खामियों को बारीकी से मंच पर रखा। आभार व्यक्त चंद्रहास साहू अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस धमतरी ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, जिला प. सदस्य सुमन साहू, जनपद उपाधक्ष जानसिंह यादव, विधान सभा कुरूद किसान कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साहू, ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष गण कुरूद लिकेश साहू, भखारा वीरेंद्र साहू, मगरलोड दानी पाल व राजू साहू,मनोज अग्रवाल, डुमेश साहू, योगेश चंद्राकर, होमेंद्र साहू, तोषण साहू, रोशन साहू, रुद्रनाथ साहू,नवदीप साहू, इंद्रजीत दिग्वा ,तुकेश साहू, बंटी साहू,उत्तम साहू, भूपेंद्र साहू, योगेश साहू, रूपसिंह साहू, टूकेश साहू, टोमन साहू, जगदीश साहू, नवदीप साहू, पेखन साहू,तुलसी साहू सहित किसान कांग्रेस के साथीगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!