Uncategorized

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में आर्या सिन्हा प्रावीण्य सूची में प्रथम


धमतरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा वर्ष 2025 में जिले भर से 11528 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें माडल इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल धमतरी की कक्षा 9 वीं की छात्रा कु आर्या सिन्हा पिता तोमेश कुमार सिन्हा द्वारा 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने साथ, अपने माता-पिता , अपनी शाला के साथ, गायत्री परिवार जिला धमतरी को गौरवान्वित किया है। ऐसे प्रतिभावान मेधावी छात्रा की शानदार उपलब्धि पर शाला की प्राचार्य , प्रभारी शिक्षक एवं स्टाफ, उसके माता-पिता, गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दिलीप नाग, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक प्रदीप देवांगन, सचिव एल के यादव, कोषाध्यक्ष मोहन गंजीर, गायत्री परिवार जिला धमतरी के सभी वरिष्ठ परिजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!