Uncategorized

महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने निगम सभापति कौशल्या देवांगन से सौजन्य मुलाकात

सभापति ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को दी बधाई शुभकामनाएं

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा धमतरी की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन से सौजन्य मुलाकात किये। इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष सहित अन्य नव-नियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
सभापति कौशल्या देवांगन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की सशक्त इकाई है, जो समाज और पार्टी के बीच सेतु का कार्य करती है। महिलाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि महिला मोर्चा की नई टीम सामाजिक,राजनीतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगी और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सभापति का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा महिलाओं के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!