Uncategorized

छत्तीसगढ़ की बदहाली वाला है यह बजट-जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर

छत्तीसगढ़ के ‘संकल्प’ बजट पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बजट को प्रदेश के साथ धोखा और बदहाली वाला बजट करार दिया है, जिसमें राज्य के लिए कोई ठोस योजना नहीं है और केवल केंद्रीय निर्देशों पर केंद्रित है। आगे कहा की मोदी की गारंटी वाले वादों जैसे कि 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर का कोई उल्लेख नहीं है।किसानों के लिए कोई नया प्रावधान नहीं है और यह बेरोजगारी और महंगाई को नियंत्रित करने के लिए किसी ठोस कार्ययोजना की कमी दर्शाता है, इसमें राज्य के विकास के लिए कोई नई दिशा नहीं दी गई है। साय सरकार के नेतृत्व मे प्रदेश के ऊपर कर्ज बढ़ता जा रहा हैं. इस सरकार मे धमतरी विकास की वादे एक जुमला के आलावा कुछ भी नही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!