Uncategorized

जिले में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था, विकास की गति को बढ़ाने व शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के प्रति गंभीर है कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रो का कर रहे निरीक्षण, अधिकारियों को बेहतर कार्यो के लिए कर रहे निर्देशित

कम समय में ही बेहतर कार्यप्रणाली से कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले में बनाई अलग पहचान

धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को जिले में पदस्थ हुए कुछ ही समय हुआ है। लेकिन इतने कम समय मे भी उन्होने जिले में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था विकास की गति को बढ़ाने व शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के प्रति काफी गंभीर है।
बता दे कि हाल ही में विष्णुदेव साय सरकार द्वारा प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया था। जिसमें जिलेवासियों से भी आवेदन लिया गया था. जिनके निराकरण हेतु कलेक्टर स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे है। अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक लेकर समय-सीमा के भीतर प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु निर्देशित कर रहे है। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने कलेक्टर शुरु से गंभीर रहे है। लगातार जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतरी व विस्तार हेतु प्रयासरत है। नये जिला अस्पताल भवन, महिला व बच्चों के अस्पताल के निर्माण हेतु स्थल चयन आदि प्रक्रियाओं के लिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर चुके है। धमतरी के साथ ही जिले के अन्य ब्लाको में भी स्वास्थ्य सुविधाओं पर कलेक्टर श्री मिश्रा विशेष जोर दे रहे है। राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर प्रकरण के निराकरण नामांतरण, बंटाकन, अभिलेख शुद्धता, भू्-अर्जन स्वामित्व आदि के निराकरण पर फोकस है। जिले के 40 ग्राम पंचायतो में अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया जायेगा। मानक खाद की उपलब्धता, अमानक बीज खाद पर कार्रवाई, अवैध रेत खनन, परिवहन पर कार्रवाई, अंगना में शिक्षा जैसे नवाचार को बढ़ावा जैसे कई अन्य क्षेत्रो में कलेक्टर सराहनीय कार्य कर रहे है।
स्टार्टअप व प्लेसमेंट पर फोकस
ऐसे बहुत कम कलेक्टर जिले में हुए है जो युवाओं के भविष्य के निर्माण में अपनी दूरदर्शी सोच को दर्शाया है। इस मामले में वर्तमान कलेक्टर श्री मिश्रा गंभीर है। जिले के युवाओं को अपना स्टार्टअप शुरु करने उन्हें जानकारियां दी जा रही है। युवाओं को व्यवसाय के संबंधी टिप्स दिये जा रहे है। साथ ही अध्यनरत छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट पर विशेष जोर दे रहे है। हाल ही में 800 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया था।
महानदी के उद्गम स्थल को दिलाएंगे पर्यटन स्थल के रुप में पहचान
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा जिले से निकलने वाले महानदी के उद्गम स्थल को पर्यटन के क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाने प्रयासरत है। इसके लिए श्रृंगि ऋषि, कर्णेश्वर मंदिर, गणेश घाट सहित अन्य स्थलों को व्यवस्थित करने पर जोर दे रहे है। वर्तमान में यहां पर्यटक पहुंचते है। लेकिन पर्यटकों की संख्या बढ़ाने व्यवस्थित ढंग से सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा। इससे प्रदेश सहित देश भर में जीवनदायिनी महानदी की ख्याति और बढ़ेगी।
सरकार के योजनाओं का करा रहे बेहतर क्रियान्वयन
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करा रहे है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने गंभीर है। एसटी, एससी वर्ग के युवाओं को अपना स्टार्टअप शुरु करने हर संभव मद्द दी जा रही है। पिछड़ी जनजाति को योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। मजदूर वर्ग के लोगो को श्रम पंजीयन व अन्य माध्यमों से लाभान्वित किया जा रहा है।
जल संकट से निपटने व जल संरक्षण पर फोकस
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा इस गर्मी के मौसम में जल संकट से जिले वासियों को परेशानी न हो इस ओर लगातार बैठके लेकर अधिकारियों को निर्देशित कर रहे है। साथ ही जिले के जलाभाव क्षेत्र घोषित कर जल संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत जिस क्षेत्र में जल संकट है वहां शुद्धपेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही लोगो को जल की महत्ता बताकर जल संरक्षण के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!