Uncategorized

अग्निवीर में चयनित होने पर कुलदीप साहू का हुआ सम्मान, पूर्व नपं अध्यक्ष भरत नाहर सहित क्षेत्रवासी रहे उपस्थित


भखारा। भारतीय सेना अग्निवीर में चयनित होने पर नगर पंचायत भखारा भठेली के युवा कुलदीप पिता पोखराज साहू का सम्मान किया गया । वे फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग एकेडमी भखारा में प्रशिक्षण ले रहे थे, उनके प्रशिक्षक समीर गौर ने बताया कि कुलदीप नगर पंचायत भखारा भठेली के प्रथम युवा हैं जो अग्निवीर में चयनित हुए हैं। इसके पूर्व भी वह प्रादेशिक सेना भर्ती और एसएससी जीडी की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। कुलदीप भखारा अंचल के युवाओं के लिए आदर्श एवं प्रेरणा स्त्रोत हैं, अब वह ईएमई सिकंदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।इस सम्मान समारोह में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भरत नाहर , विनोद साहू, श्रीमती संतोषी निषाद और नगर के युवा और नागरिक उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!