छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहली बार प्रजातांत्रिक पद्धति से हुआ निर्वाचन, यशवंत देवान बने प्रांतीय अध्यक्ष

धमतरी। 13 अप्रैल को प्रदेश के तहसील मुख्यालयों में प्रांतीय अध्यक्ष के लिए हजारों पेंशनर मतदाताओं ने मतदान किया। सर्वाधिक मतदान दुर्ग में हुआ जहां सभी पेंशनर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। प्रांताध्यक्ष निर्वाचन में डा. के.एल. टाडेकर सेवानिवृत प्रार्चाय शासकीय पी. जी. कालेज, राजनांदगांव भैयाराम चंद्राकर, बागबाहरा जिला महासमुंद एवं यशवंत देवान धमतरी प्रत्याशी थे। छ.ग. के 11 जिलों के 39 तहसीलों में पेशनरों ने मतदान किया जिसकी मतगणना राजधानी रायपुर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.सी. साहू रिटायर्ड अपर कलेक्टर निर्वाचन अधिकारी सी.आर.साहू रिटायर्ड संभागीय इंजीनियर के निर्देशन में हुआ । श्री टांडेकर राजनांदगांव को 767 मत, श्री चंद्राकर बागबाहरा को 1186 मत एवं यशवंत देवान, धमतरी को 1368 मत प्राप्त हुये। कुल 3345 मर्ती में 24- रिजेक्ट हुये अंतत निर्वाचन अधिकारियों ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर्ता यशवंत देवान को प्रांताध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। मतगणना स्थल में उपस्थित तीनों प्रत्याशियों ने एक दूसरे को अभिवादन कर भविष्य में एकजुट रहकर पेंशनर हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। उपस्थित समस्त जिलाध्यक्ष श्रीमती विध्यादेवी साहू रायपुर, आर.डी. साहू जिला महासमुंद तीरथ राम यादव जिला रायगढ़ विजय कुमार ठाकुर जिला कबीरधाम श्रीमती डा. वीणा साहू जिला भाठापारा अनिल कुमार शर्मा ये उपस्थित थें।

