Uncategorized

शहर में निकलेगी भव्य ब्रह्म गर्जना वाहन रैली व भगवान परशुराम की पालकी शोभायात्रा

आयोजन को सफल बनाने ब्राह्मण युवा मंच की बैठक सम्पन्न, समाज द्वारा सभी तैयारी पूर्ण


धमतरी। धमतरी प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज धमतरी द्वारा अपने आराध्य भगवान परशुराम जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाने तैयारी प्रारंभ हैं उसी परिप्रेक्ष्य में इस बार भगवान परशुराम जी का त्रिदिवसीय प्राकट्य उत्सव मनाया जाना तय है जहां प्रथम दिन 29 अप्रैल को ब्राह्मण युवा मंच द्वारा ब्रह्म गर्जना वाहन रैली संध्या 5 बजे माँ रिसाई माता मंदिर से निकाली जायेगी द्वितीय दिवस 30 अप्रैल को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के दिन सुबह 10 बजे से अभिषेक, पूजन,हवन,आरती एवं प्रशाद वितरण किया जायेगा वही महिलाओं द्वारा दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा पश्चात संध्या 6 बजे स्थानीय भगवान परशुराम चौक में 108 दिप प्रज्वलित किया जायेगा वही अंतिम दिवस 2 मई को संध्या 5 बजे नगर के हृदय स्थल घडी चौक में सर्व समाज द्वारा भगवान परशुराम की महाआरती के पश्चात अष्टधातु से निर्मित भगवान परशुराम की मूर्ति की पालकी शोभायात्रा बाजे गाजे के साथ निकलेगी जो सदर बाजार होते हुए माँ विंध्यवासिनी मंदिर में समाप्त होगी युवा मंच अध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने कार्यक्रम की वृस्तित जानकारी देकर सभीसे विचार विमर्श कर आयोजन को सुनियोजित ढ़ंग से सफल बनाने विभिन्न दायित्वों का आबंटन युवा मंच के सदस्यों को दिया वहीं युवा मंच के विक्रांत शर्मा,पीयूष पाण्डेय,आशुतोष शर्मा व दीपक पाण्डेय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि विगत कई वर्षों से हम सभी समाजजन मिलकर कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाते हैं इस वर्ष भी यह आयोजन ऐतिहासिक आयोजन होगा,ब्राह्मण समाज के अन्य युवा साथियों ने भी अपना विचार व्यक्त किया ब्राह्मण युवा मंच द्वारा क्रमबद्ध सभी आयोजन में युवाओं तथा सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज धमतरी के हर घर से वरिष्ठ जनों,माताओ,बहनों की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति होकर धमतरी ब्राह्मण समाज जिला एवं तहसील के सँयुक्त आयोजन को सफल बनाने अपील की गई हैं बैठक में मुख्य रूप से रोहितास मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय,डिगेश शर्मा, राजेश त्रिपाठी, अविनाश दुबे,यश दुबे,रत्नेश मिश्रा,प्रतीक तिवारी,आदर्श राजा शर्मा,देवेन्द्र त्रिपाठी, निशु दुबे,दिव्य दुबे,निशांत शर्मा,अमन पाण्डेय,बब्बू मिश्रा, अभिषेक शर्मा,रितेश मिश्रा,प्रेम दीवान,प्रणव पाण्डेय एवं बड़ी संख्या में युवा मंच के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे बैठक का संचालन एवं आभार व्यक्त पीयूष पाण्डेय द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!