Uncategorized

धमतरी के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को जन्मदिन पर जिलेवासियो द्वारा दी जा रही बधाई एवं शुभकामनाएं

धमतरी जिले के लोकप्रिय एवं कर्मठ कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को उनके जन्मदिन पर जिलेवासियों ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं दी हैं।
अपने कार्यकाल के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने धमतरी जिले में विकास कार्यों को नई गति प्रदान की है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक पारदर्शिता, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जल संरक्षण, आधारभूत अधोसंरचना और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में उनकी सक्रिय कार्यशैली ने जिले को नई पहचान दिलाई है।कलेक्टर श्री मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासन आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उनकी संवेदनशील कार्यशैली, सरल व्यवहार और विकासोन्मुख सोच के कारण धमतरी जिले ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है।जन्मदिन के अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं एवं नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और आगे भी अपने कुशल नेतृत्व से धमतरी जिले को प्रगति एवं विकास के नए आयामों तक पहुंचाते रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!