Uncategorized

जल शुद्धिकरण संयंत्र में इंटर कनेक्शन कार्य के चलते शुक्रवार शाम पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

धमतरी- नगर के जल शुद्धिकरण संयंत्र की क्लियर वाटर राइजिंग पाइप लाइन में नए प्लांट का इंटर कनेक्शन कार्य 03 जुलाई (शुक्रवार) को किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के कारण शुक्रवार शाम शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
नगर निगम द्वारा बताया गया है कि कार्य पूर्ण होने के बाद शनिवार सुबह से पेयजल आपूर्ति पुनः सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी।
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे शुक्रवार शाम की आवश्यकता को देखते हुए पूर्व में ही पर्याप्त मात्रा में पानी का संग्रह कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। इस अस्थायी व्यवधान के लिए नगर निगम ने नागरिकों से खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की है।

क्लियर वाटर राइजिंग पाइप लाइन में नए प्लांट का इंटर कनेक्शन कार्य 03 जुलाई (शुक्रवार) को किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के कारण शुक्रवार शाम शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
नगर निगम द्वारा बताया गया है कि कार्य पूर्ण होने के बाद शनिवार सुबह से पेयजल आपूर्ति पुनः सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी।
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे शुक्रवार शाम की आवश्यकता को देखते हुए पूर्व में ही पर्याप्त मात्रा में पानी का संग्रह कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। इस अस्थायी व्यवधान के लिए नगर निगम ने नागरिकों से खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!