Uncategorized

नवकार महामंत्र में है विश्व बंधुत्व एवं मानव कल्याण का मार्ग – पं.राजेश शर्मा


धमतरी। विश्व नवकार दिवस पर पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व में जैन धर्म को मानने वाले लोगों के साथ ही विश्व बंधुत्व, मानवता इंसानियत के पथ का अनुसरण करने वाले सारे लोगों ने नवकार मंत्र का जप करते हुए सत्य अहिंसा परमो धर्म के मार्ग पर चलने का यह बीज मंत्र बताए शहर के धर्म प्रेमी समाज से भी पंडित राजेश शर्मा ने इस दिवस पर कहां है कि जैन समाज संपूर्ण मानव समुदाय में विश्व बंधुत्व के साथ ही आपसी प्रेम भाईचारा का सार्थक संदेश देता है और समाज को बांधकर एक सूत्र में रखने के लिए नवकार मंत्र एक ऐसी ऊर्जा का संचार करता है जो वर्तमान समय में विश्व पटल पर शांति का संदेश देने के लिए अति आवश्यक है। श्री पं.शर्मा ने आगे कहा है कि आज के इस दिवस को भारत के सांस्कृतिक परंपराओं एकता तथा मान्यताओं को मजबूती प्रदान करने के लिए जैन समाज के साथ संपूर्ण सनातन तथा हिंदुत्व को मानने वाले प्रत्येक वर्ग खड़े होकर विश्व शांति के लिए नवकार मंत्र के साथ ही प्रार्थना कर रहे हैं और यही आज दिवस की सार्थकता भी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!