Uncategorized

सामूहिक नवकार महामंत्र जाप का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति और सद्भाव का संदेश फैलाना है – विजय गोलछा


धमतरी । आज पूरी दुनिया एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक दिन का साक्षी बना। विश्व भर में लाखो लोगो ने नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप कर विश्व शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ धमतरी, कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी विजय गोलछा ने कहा कि सामूहिक नवकार महामंत्र जाप का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति और सद्भाव का संदेश फैलाना है। नवकार महामंत्र जैन धर्म का सर्वाधिक पवित्र मंत्र है। यह आत्मशुद्धि, मानसिक शांति और अहिंसा का संदेश देता है। चैत्र मास में इस मंत्र का जाप विशेष महत्व रखता है। यह भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक का समय भी है। यह आयोजन सिर्फ जैन समुदाय तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को एकजुट करना है। नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप विश्व में सकारात्मकता और एकता का संदेश फैलाएगा। यह मंत्र व्यक्ति को तनावमुक्त कर सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। यह शांति, करुणा और सद्भाव का संदेश देता है, जो संपूर्ण मानवता के लिए प्रासंगिक है। श्री गोलछा ने आगे कहा कि आज जब सम्पूर्ण विश्व में हिंसा व तनाव का माहौल है ऐसे समय में जैन धर्म का उद्देश्य व नवकार महामंत्र हमेशा अंहिसा व मानवता से जीने का संदेश देता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!