Uncategorized

जिला अधिवक्ता संघ धमतरी की चुनाव प्रक्रिया शुरु, 8 पदों पर होगा चुनाव, 354 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

पहले दिन अध्यक्ष पद हेतु दानीराम साहू, नीरजधर तिवारी, भुनेश्वर सिन्हा, कीर्ति शाह ने लिया नामांकन


धमतरी। जिला अधिवक्ता संघ धमतरी की वर्ष 2025 चुनाव प्रक्रिया 1 दिसम्बर से प्रारंभ हो गया है। चुनाव अधिकारी के टीम में कल मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर मतदाता सूची को अधिवक्ता कक्ष क्र0 03 में चस्पा किया हैं। मतदाता सूची में कुल 354 मतदाताओ को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिये पात्र पाया गया है। 1 दिसम्बर से विभिन्न पद जिसमे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, सचिव, क्रीड़ा व सांस्कृतिक सचिव, कोषाध्यक्ष, सहसचिव एवं 8 कार्यकारकरिणी सदस्य के पदों के लिये नामांकन भरने व जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुका है। कल अध्यक्ष पद के लिए दानीराम साहू, नीरजधर तिवारी, भुनेश्वर सिन्हा, कीर्ति शाह, उपाध्यक्ष पद हेतु सचिन जाचक, सचिव पद हेतु भीखम लाल सिन्हा, कोषाध्यक्ष पद हेतु संजय शुक्ला, क्रीड़ा एवम सांस्कृतिक सचिव परमानंद अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य हेतु कोमल थवाईत ने नामांकन फार्म लिए है। महिला उपाध्यक्ष हेतु सुश्री जानकी तिवारी ने फार्म क्रय किया है जिसमे से सचिव पद के लिए भीखम लाल सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला व महिला उपाध्यक्ष के लिए सुश्री जानकी तिवारी ने नामांकन फार्म जमा करा दिए है। नामांकन फार्म लेने व जमा करने के लिए समय 1 से 3 दिसम्बर तक समय है, स्क्रूटनी 4 को व नाम वापसी 5 को होगा। नाम वापसी पश्चात अधिकृत प्रत्यशियों की सूची 6 को चुनाव समिति द्वारा जारी किया जावेगा। प्रत्यशियों को चुनाव प्रचार हेतु समय 14 तक समय रहेगा तथा मतदान 15 दिसम्बर को समय सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक का रहेगा। तत्पश्चात मतगणना अपरान्ह 4 बजे से होगा। चुनाव परिणाम की घोषणा मतगणना पश्चात तत्काल होगी। उक्ताशय की चुनाव अधिकारी सर्वश्री अजित साहू, अशोक कुमार बुधवानी, मोहित देवांगन, अजय सोनवानी, गोपी कुर्रे के द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!