Uncategorized

मौसम में बदलाव का असर : छाया रहा घना कोहरा, घटी विजिबिलिटी

दितवाह चक्रवात का धमतरी में भी दिख रहा असर


धमतरी। छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में इन दिनों मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान दितवाह का असर राज्य भर के मौसम पर पड़ा है। जिसके चलते आसमान में बादल छाये और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम में बदलाव के चलते आज सुबह से घना कोहरा छाया रहा। सुबह 9 बजे तक कोहरे का असर रहा। आउटरो में कोहरे के कारण दृष्यता काफी कम रही जिससे वाहनों की रफ्तार भी कम रही। सुबह मॉर्निंगवॉक पर निकलने लोगो ने घने कोहरे का लुत्फ उठाया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दाब क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे तापमान नीचे जा सकता है। विशेष रूप से बस्तर, धमतरी, महासमुंद और रायपुर- बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके चलते दिन के तापमान पर भी असर पड़ेगा और लोग ठंड को महसूस करने लगेंगे। बारिश के बाद आसमान में छाए बादल रात के तापमान में और गिरावट ला सकते हैं, जिससे दिसंबर के शुरुआती दिनों में ठंड का असर काफी तेज हो सकता है। आने वाले दिनों में शीतलहर चल सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!