Uncategorized

राजस्व पटवारी संघ ने ज्ञापन सौंपकर की दोषियों पर कार्रवाई की मांग


धमतरी। राजस्व पटवारी संघ धमतरी ने राजस्व मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। सोमवार को ज्ञापन सौंपने जिले कार्यालय पहुंचे राजस्व पटवारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि 27 मई 2026 को नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ विधायक रामकुमार टोप्पो एवं उनके कार्यकर्ता व सहयोगियों द्वारा अपमानजनक अभद्र व्यवहार किया गया और एसडीएम के समक्ष ही मारपीट किया गया जो कि अत्यंत ही निंदनीय है। राजस्व पटवारी संघ ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह न केवल एक शासकीय कर्मचारी की गरिमा पर प्रहार है। बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था और कानून को खुला चुनौती देने जैसा कृत्य है। इस घटना से राजस्व कर्मचारियों में भय का माहौल व्याप्त हो रहा है। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिये जरुरी है कि दोषी की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ ही कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी की जाये। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक संघ की सभी मांगों का समर्थन करते हुए राजस्व पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर किसी भी समय बिना किसी पूर्व सूचना के आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के अध्यक्ष वासुदेव भोई, कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र ध्रुव, सचिव विकास साहू, प्रकाश कुरेटी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!