Uncategorized

कुरुद क्षेत्र में 3 भाजपा व 2 कांग्रेस समर्थित पंचो की हुई जीत


कुरुद। जनपद पंचायत कुरूद अंतर्गत पांच ग्राम पंचायतों में हुए पंच पद के उपचुनाव में 3 भाजपा व 2 कांग्रेस समर्थित पंच जीते। ग्राम पंचायत कुहकुहा के वार्ड क्रमांक 4 में भाजपा समर्थित मानसिंग धुव ने 59 मत प्राप्त किए। उन्होंने कांग्रेस समर्थित संजय गोंड को 24 मतों के अंतर से पराजित किया। संजय गोंड को 35 मत मिले। ग्राम पंचायत गोबरा के वार्ड क्रमांक 8 में त्रिकोणीय मुकाबले के बीच कांग्रेस समर्थित महेश कुमार साहू ने 41 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। भाजपा समर्थित माने जा रहे रामजी साहू को 26 मत मिले, जबकि टिकेश्वर नागरची को 8 मतों से संतोष करना पड़ा। गोबरा का मुकाबला पूरे क्षेत्र में सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र बना रहा। ग्राम पंचायत चर्रा के वार्ड क्रमांक 6 में सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। भाजपा समर्थित लता नंदूलाल बैस ने 45 मत हासिल कर कांग्रेस समर्थित तारामति पटेल को मात्र 5 मतों से हराया। तारामति पटेल को 40 मत प्राप्त हुए। परिणाम आने तक दोनों पक्षों में जबरदस्त उत्सुकता बनी रही। ग्राम पंचायत सेमरा बी के वार्ड क्रमांक 20 में कांग्रेस समर्थित आकाश सिन्हा ने 84 मत प्राप्त किए। भाजपा समर्थित उमेंदराम सिन्हा को 27 मत मिले। ग्राम पंचायत सिवनीकला के वार्ड क्रमांक 9 में भाजपा समर्थित ओमप्रकाश डाण्डे ने 70 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। कांग्रेस समर्थित तीजू राम धृतलहरे को 55 मत मिले। हालांकि परिणाम की अधिकृत घोषणा नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!