Uncategorized

कलेक्टर ने किया जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, लगाई अधिकारियों की ड्यूटी

धमतरी कलेक्टर सुश्री नम्रता गाँधी ने आगामी मानसून में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत के मद्देनजर जिला एवं तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जो कि एक जून से संचालित किया जायेगा। जिला स्तर पर कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 8 में स्थापित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07722-232249 है। इस नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री रामकुमार कृपाल और सहायक नोडल अधिकारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री जितेन्द्र कुमार डहरे होंगे।

साथ ही तहसील स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में संबंधित तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें धमतरी तहसील के लिए तहसीलदार श्री मधुकर सिरमौर, कुरूद के लिए श्रीमती दुर्गा साहू, भखारा के लिए श्री बलराम तंबोली, मगरलोड के लिए श्री मनोज भारद्वाज, नगरी के लिए श्री केतन भोयर, कुकरेल के लिए श्री चित्रसेन साहू और बेलरगांव के लिए तहसीलदार श्री अनुज कुमार पटेल की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!