Uncategorized

22 से शारदीय नवरात्र प्रारंभ, मूर्तिकार दे रहे मां दुर्गा की प्रतिमाओं को आकार

जिले भर के विभिन्न मां दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा नवरात्र को लेकर की जा रही तैयारियां


धमतरी। भक्तों को नवरात्र में माता सेवा और भक्ति के अवसर का इंतजार रहता है। इस बार 22 सितम्बर से नवरात्र प्रारंभ हो रहा है। जो कि 1 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
बता दे कि नवरात्र की तैयारियोंं में जिले भर के विभिन्न मां दुर्गा उत्सव समितियां जुटी हुई है। कई स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित की जाएगी। जिसके लिए आकर्षक साज सज्जा लाईटिंग स्टेज आदि की व्यवस्था की जा रही है। धमतरी सहित अन्य शहरो से भी मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमायें शहर लाई जाएगी। शहर में शिव चौक रामबाग, बनियापारा, बांसपारा, कोष्टापारा, सदर बाजार, बस्तर रोड, ईतवारी बाजार के पास सहित अनेक स्थानों पर सालों से मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित की जा रही है।
समितियों द्वारा शहर में जगह-जगह मां दुर्गा -की प्रतिमा विराजित करने भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। जहां रोजाना जसगीत, गरबा, जगराता सहित अन्य विविध कार्यक्रम आयोजित होगें। इसकी तैयारी में समितियां जुटी हुई है। शहर की आराध्य देवी विंध्यवासिनी, रिसाईपारा के दंतेश्वरी, दानीटोला के शीतला मंदिर, रामसागर पारा के रिसाई माता मंदिर, नया बस स्टैंड के कालिका मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरो में आस्था के ज्योत जगमगायेंगें। इसके लिए पंजीयन कार्य शुरु हो गई है। नवरात्र में इस बार शुभ संयोग बन रहा है। मंदिरो का रंगरोहण कर आकर्षक लाइटो से सजाया जा रहा है।
देवी मंदिर में ज्योत पंजीयन प्रारम्भ
नगर के आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित सभी देवी मंदिरो में हर साल बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा ज्योत प्रज्वलित कराया जाता इस बार भी नवरात्र क़े कई दिनों पूर्व से ज्योत पंजीयन शुरू हो चुका है। इस वर्ष भी हजारों की संख्या में भक्तों द्वारा मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किये जायेंगे। इसके लिए पंजीयन का कार्य प्रारंभ हो गया है। घृत ज्योत एवं तेल कलश ज्योत के लिए अलग अलग राशि निर्धारित की गई है। श्रद्धालु राशि जमा करके अपना पंजीयन करा सकते हैं। धमतरी के मां अंगार मोती मंदिर, मां काली मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, मंदर माई व शीतला मंदिर सहित अन्य सभी देवी मंदिरो में आस्था के ज्योत प्रज्वलित किये जाएगें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!