Uncategorized

नपं कुरूद पी.आई.सी. की बैठक में अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के अध्यक्षता मे 42 बिंदुओं वाली नगर विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा

नपं उपाध्यक्ष, सभापति हुए बैठक में सम्मिलित, नगर विकास के लिए सर्व सम्मति से निर्णय लिये गए निर्णय

नगर पंचायत कुरूद अध्यक्ष कक्ष में पी.आई.सी. की दूसरी बैठक आहुत की गई.बैठक में अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के अध्यक्षता मे 42 बिंदुओं वाली नगर विकास के एजेण्डा मे न.प.उपाध्यक्ष, सभी सभापति बैठक में सम्मिलित होकर नगर विकास के लिए सर्व सम्मति से निर्णय लिए.बैठक में मुख्य रूप से बस स्टैंड परिसर में अध्यक्ष के घोषणानुसार देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा लगाकर परिसर को सुंदर और व्यवस्थित किया जायेगा, उसी प्रकार चंडी मंदिर के पास झंडे चबूतरे को सौंदर्यीकरण करके संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर का प्रतिमा लगाया जायेगा, कन्या स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल में अतिरिक्त कक्ष सहित मरम्मत कार्य किया जायेगा और वार्ड 15 अटल आवास परिसर में नये आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए 12 लाख के लागत से भवन निर्माण किया जायेगा.इसी प्रकार नगर विकास के लिए पार्षदों के निधि से विभिन्न विकास कार्यों को और अध्यक्ष के निधि से नगर विभिन्न जगहों में विकास कार्यों को अनुमोदित करके जल्द ही वार्डों में नगर विकास कार्यों को पूरा किया जायेगा, नये बाजार के चबूतरों को मरम्मत कर सुंदर बनाया जायेगा, नये सब्जी बाजार में अध्यक्ष निधि से बिजली पानी की पर्याप्त व्यवस्था किया जायेगा, नये बाजार को पूर्ण विकसित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जायेगा, इसी प्रकार नगर विकास के लिए विभिन्न प्रकार के मरम्मत कार्य, बिजली, पानी के कार्यों हेतु निविदाओं को स्वीकृति प्रदान किया गया, कुरूद को सुंदर बनाने के लिए व्यवस्थित करने के लिए अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के अनुशंसा और मार्गदर्शन में विभिन्न जनहितकारी निर्णय पी.आई.सी. के द्वितीय बैठक में किया गया.बैठक में मुख्य रूप से नगर पंचायत उपाध्यक्ष देवव्रत साहु, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, सभापतियों में मिथलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, सितेश सिन्हा, राजकुमारी ध्रुव, पीआईसी के सलाहकार सदस्यों में कविता चन्द्राकर, रवि मानिकपुरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गुप्ता जी, इंजीनियर सिन्हा जी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!