Uncategorized

विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर ने नपं की टीम के साथ किया बालाजी नगर का निरीक्षण, मूलभूत सुविधाए दिलाने किये जायेंगे सार्थक प्रयास

कुरूद-कुरूद के बालाजी नगर के निवासियों द्वारा वर्षों से लंबित मूलभूत कार्य रोड-नाली मांगों को लेकर लगातार निवेदन को स्वीकार कर नगर पंचायत के पार्षद दल एवं कर्मचारियों के टीम के साथ विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर द्वारा निरीक्षण किया, निरीक्षण पश्चात अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर के निर्देशानुसार कालोनी के कालोनाइजर को नोटिस देने निर्देशित किये हैं और कहा गया कि एक सप्ताह के भीतर ज़रूरी दस्तावेज लेकर उपलब्ध हों, नहीं तो बंधक प्लाट को नीलामी प्रकिया कर बालाजी नगर के रहवासियों के लिए रोड नाली बनाया जायेगा, कुरूद के निवासियों के लिए मूलभूत सुविधा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगी, जल्द ही इस कालोनी में विकास कार्य शुरू करने का आश्वासन भी दिया गया.इस अवसर पर निरीक्षण टीम मे विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, सभापति मिथलेश बैस, महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, पार्षदगण रवि मानिकपुरी, कविता चन्द्राकर और कर्मचारीगण उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!