Uncategorized

न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, युकां प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडे का राजा देवांगन के नेतृत्व मे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


धमतरी। मुजगहन बायपास, धमतरी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेताओं का एनएसयूआई द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडे का एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने लायक था। धमतरी जिले से बड़ी संख्या में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेसजनों ने न्याय यात्रा में भाग लेने के लिए काफिले के रूप में प्रस्थान किया। जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि यह न्याय यात्रा जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों की लूट के खिलाफ है। हमारी आवाज़ बस्तर के अधिकारों के लिए है, जिसे सरकार और निजी उद्योगपतियों के गठजोड़ से छीना जा रहा है। एनएसयूआई धमतरी छात्रों, युवाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए निरंतर संघर्षरत है, और आने वाले दिनों में भी छात्र हित के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पारसमणी साहू, ओम मानिकपुरी, चितेंद्र साहू, तेजप्रताप साहू, अरविंद यादव, नोमेश सिंहा ,नमन बंजारे,विनय साहू,सुदीप सिन्हा,उमेश साहू, लिकेश साहू, राहुल साहू, कृष्णा लहरें, पुष्पेंद्र साहू, राकेश मौर्या, हितेश गंगवीर, कृष्ण मरकाम, उदितनारायण साहू, विशु देवांगन,अंकुर गोस्वामी, विक्रम साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!