Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक विकास की उड़ान में भारत बना विश्व की चौथीं बड़ी अर्थव्यवस्था- रंजना साहू

पूर्व विधायक ने कहा दुनिया में फिर लहराया भारत का परचम


धमतरी। विगत दिनों दिल्ली में आयोजित हुई नीति आयोग की बैठक के बाद आर्थिक अर्थव्यवस्था पर आधिकारिक घोषणा करते हुए यह बताया गया की भारत ने जापान को पिछे छोड़ वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अब चौथा स्थान हासिल कर लिया है,यहाँ पूर्व विधायक रंजना साहू ने हर्षित होकर कहा मोदी है तो मुमकिन है,प्रेस नोट जारी करते हुए श्रीमती रंजना साहू ने कहा यह आर्थिक विकास की उड़ान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने जब 2014 में देश की सत्ता संभाली, तब भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 10वें स्थान पर थीं। अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में, अर्थात् 2024 तक, उन्होंने इसे पाँचवें स्थान पर पहुँचा दिया था और इस दौरान भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ा और अब जापान को पिछे छोड़ चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाई है,आज़ादी के 67 साल बाद 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन डॉलर की थी। 2021 तक यह बढ़कर 3 ट्रिलियन डॉलर हो गई। सिफऱ् चार साल में हमने एक और ट्रिलियन जोड़ लिया है। आज भारत आधिकारिक तौर पर जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। एक ऐसा मील का पत्थर जिसे कभी दशकों दूर माना जाता था। जो कभी असंभव लगता था, वह अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व में बार-बार हकीकत बन रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!