Uncategorized

गौ मांस मिलने के मामले मे निगम पहुंची बुलडोजर कार्यवाही के लिए, बस्ती वालो ने किया विरोध

गुरुवार को साल्हेवार पारा गाड़ा बस्ती मे लगभग 86 किलो पशु मांस मिलने के बाद लगातार हिंदू जागरण मंच द्वारा की जा रही कार्रवाई की मांग

धमतरी- साल्हेवार पारा गाड़ा बस्ती में कथित तौर पर मिले गौ मांस के मामले में शनिवार को नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों के विरोध के चलते बस्ती वाले आक्रोशित हो गए और तोड़ने से मना करने लगे। बड़ी देर तक मनाने की कोशिश की गई। इसके बाद नगर निगम की टीम पीछे से जहां पर पशु वध किया गया था उस जगह को तोड़ने पहुंची। मौके पर भी बड़ी संख्या में मौजूद पुरुष महिला पहुंचकर विरोध करने लगे। समाचार लिखे जाने तक नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। और फोर्स बुलाया गया है।
ज्ञात हो कि गुरुवार को लगभग 86 किलो गौ मांस पाया गया था। जिसके बाद से लगातार हिंदू जागरण मंच कार्रवाई की मांग कर रही है। इस बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!