Uncategorized

27 अगस्त को गणेश चतुर्थी, आकार ले विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश

शहर में विंध्यवासिनी वार्ड, आमापारा, कुम्हारपारा, अर्जुनी, आमातालाब रोड सहित कई स्थानों मूर्तिकार बना रहे श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमा

तैयारियों में जुटी समिति जिले में सैकड़ो स्थानों पर विराजेंगे गणपति बप्पा

धमतरी. हर साल की भांति इस साल भी गणेश चतुर्थी पर्व हर्षोल्लास और भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। जिले में सैकड़ो समिति है जिनके द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा हर साल विराजित की जाती है जिसकी तैयारियां शुरु हो चुकी है।
ज्ञात हो कि इस साल 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर्व मनाया जाएगा। लगातार 11 दिनों तक पर्व मनेगा और 6 सितम्बर को समाप्त होगा। चूंकि अब पर्व को ज्यादा दिन शेष नहीं रह गया है। इसलिए पर्व की तैयारियां हो रही है। समितियों द्वारा काफी पहले से ही श्री गणेश की प्रतिमा बनाने आर्डर दिया जा चुका है। जिसके अनुसार मूर्तिकार काम कर रहे है। शहर में आमापारा, कुम्हारपारा, विंध्यवासिनी वार्ड आमातालाब रोड और भखारा रोड पर अर्जुनी के पास प्रतिमा बनाई जा रही है।
बता दे कि धमतरी शहर सहित जिले भर में सैकड़ो समितियां ऐसी है जो सालों से भगवान गणेश की प्रतिमा रखते आ रहे है। इस बार भी उत्साहपूर्वक विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा विराजित करेंगे। वर्तमान में लगभग सभी मूर्तियां आकार ले चुकी है और रंगरोगन का दौर जारी है। इसके अतिरिक्त शहर में कई ऐसी समितियां भी है जो जिले के बाहर भी प्रतिमा बनाने का आर्डर दिया जाता है।
मंहगाई रहेगी हावी
साल दर साल सभी उत्सव की तरह ही गणेश उत्सव पर भी मंहगाई हावी होने लगी है। मूर्तिकारों ने बताया कि लकड़ी, मिट्टी, रंग, पैरा अन्य सजावटी सामानों के दाम में वृद्धि हुई है। नतीजन प्रतिमाओं के दाम में भी कुछ हद तक वृद्धि है। लेकिन इसका असर भक्तों में नजर नहीं आ रहा है। भक्त दिल खोलकर खर्च करेंगे। जिससे गणेशोत्सव को बेहतर से बेहतर बनाया जा सकें।
दशकों से विराजित कर रहे श्री गणेश की प्रतिमा
शहर में गणेशोत्सव की धूम मचती है। शहर में कुछ स्थानों पर सालों, दशकों से श्री गणेश की प्रतिमा विराजित की जा रही है। यह परम्परा इस साल भी जारी रहेगी। शहर के आमापारा, भीखुदाल परिवार, मठमंदिर चौक, मकई चौक, शिव चौक,बनियापारा, मराठापारा, बांसपारा, कोष्टापारा, जालमपुर, सदर बाजार, सहित अन्य स्थानों पर श्री गणेश की प्रतिमा निहारने बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!