Uncategorized
ओपन कराटे चैंपियनशीप में विद्या कुंज स्कूल लोहरसी के छात्रों ने जीता स्वर्ण, रजत पदक

धमतरी। गत दिनों ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 का आयोजन इनडोर स्टेडियम धमतरी में किया गया ,जिसमें विद्या कुंज स्कूल लोहरसी के छात्र-छात्राओं में हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, समाज और विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा दूसरी से हिमांशी साहू कांस्य पदक, जयंत साहू कक्षा पांचवी रजत और कांस्य, काव्या देवांगन कक्षा पांचवी स्वर्ण और रजत, काश्वी साहू कक्षा छठवीं स्वर्ण और कांस्य, भाविक साहू कक्षा छठवीं रजत और कांस्य एवं पाखी साहू कक्षा छठवीं रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्या कुंज स्कूल लोहरसी का नाम रोशन किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शाला प्रबंधन समिति, प्राचार्य महोदय एवं समस्त स्टॉफ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
