Uncategorized

बुढ़ेश्वर महादेव को भक्तों ने लगाई हल्दी, महादेव की भक्ति में जमकर थिरके भक्त

इतवारी बाजार स्थित बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर में आज होगा मेहंदी कार्यक्रम

महाशिवरात्रि पर्व की मंदिर में हुई शुरुआत, भक्तो में है अपार उत्साह

धमतरी। इतवारी बाजार के पास स्थित बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर में इस साल भी हर्षोल्लास व धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कल 22 फरवरी से पर्व का शुभारंभ हुआ। पहले दिन भोलेनाथ को हल्दी लगाई गई। मंदिर ट्रस्ट द्वारा पहुंचे भक्तों को गीली हल्दी प्रदान की गई। इसके पश्चात पीले वस्त्रो में मंदिर पहुंचे भक्तों ने बुढ़ेश्वर महादेव को हल्दी लगाया। इसके पश्चात एक दूसरे को हल्दी लगाकर रस्म पूरी की। इसके पश्चात मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें काफी देर तक शिव भक्त थिरकते रहे। बता दे कि आज शाम मंदिर में मेहंदी कार्यक्रम होगा। 24 फरवरी को मंगलगीत के साथ संगीत कार्यक्रम होंगे। 25 फरवरी को सुबह 5 बजे से 26 फरवरी की सुबह 5 बजे 24 घंटे का अखण्ड जलाभिषेक होगा। सुबह 5.30 बजे मंगल आरती एवं दर्शन, दोपहर 12.30 बजे भोग, आरती, शाम 4 बजे दिव्य स्वरुप श्रृंगार, दर्शन, रात्रि 8 बजे महाआरती एवं भोग, रात्रि 11.30 बजे महाश्रृंगार मंगल आरती, रात्रि 12 बजे रुद्र अभिषेक होगा। 25 को दोपहर 3 बजे भोलेनाथ की शाही बारात निकलेगी। 26 फरवरी को बूढेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन होगा।
12 सौ वर्ष पुरानी है मंदिर
इतवारी बाजार स्थित बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर 12 सौ वर्ष पुरानी है। मंदिर को भव्य रूप देने निर्माण कार्य जारी है। जीर्णोद्धार में करोड़ो रूपए खर्च की जा रही है। बूढ़ेश्वर महादेव को उनके भक्त हर दिन अलग स्वरूप फल, बिस्किट, नोट, नारियल, मिठाई सहित अन्य सामाग्रियों से सजावट करते हैं। लोगों को भी यह सजावट आकर्षिक करता है। रोज रात्रि 8 बजे मंदिर में महादेव की विशेष आरती होती है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!