Uncategorized

श्री श्याम भजन संध्या में कन्हैया मित्तल और स्वाति मिश्रा ने दी मनमोहक प्रस्तुति

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी जैसे भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रद्धालु


धमतरी. धमतरी में श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन कल शाम हुआ। जिसमें विश्व विख्यात भजन सम्राट कन्हैया मित्तल चंडीगढ़ और आयोध्या राम मंदिर की प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा ने शिरकत की। भजन संध्या श्यामतराई के पास नेशनल हाईवे से लगे निर्मल प्यूल्स के पीछे हुई। कार्यक्रम के लिए आयोध्या राम मंदिर की तर्ज पर भव्य मंच तथा खाटू श्याम की तर्ज पर तोरण गेट बनाया गया था जो श्रोताओं के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। हजारो दर्शकों ने भजन संध्या का लुत्फ उठाया। कन्हैया मित्तल का भजन जो राम को लाए है हम उनको लाएंगे, यूपी में फिर से भगवा लहराएगे सहित अन्य भक्ति गीतों पर श्रोता झूमते रहे। बता दे कि कन्हैया मित्तल को देश के साथ विदेशों में भी प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया जाता है। वहीं स्वाति मिश्रा ने भजन राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी सहित अन्य भक्ति गीतों ने समा बांधा लोग भक्ति में भावविभोर हुए। बता दे कि राम मंदिर की स्थापना के समय उक्त गीत खूब गूंजा था, अभी भी हर घर में यह भजन सुनाई देता है। इन दोनो भजन गायकों को सुनने लोगो में उत्साह नजर आया। आयोजक परिवार निर्मल कुमार गुप्ता व निहित गुप्ता रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!