Uncategorized

92 सरपंचों, 25 जनपद सदस्यों और 3 जिला पंचायत सदस्यों के लिए डाले गए वोट, सुबह से मतदान केन्द्रो में लगी कतार

तीसरे चरण में जनपद पंचायत नगरी में आज हुआ मतदान

10 ग्राम पंचायतों में सरपंचों व 829 पंच पदों पर हुआ है निर्विरोध निर्वाचन

धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत तीसरे व अंतिम चरण का मतदान जनपद पंचायत नगरी में आज सुबह सात बजे से शुरू हुआ। कल शासकीय श्रृंगीऋषि उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी से मतदान सामग्री लेकर दल अपने अपने केन्द्रों के लिए रवाना हुए थे। सुबह से मतदान केन्द्रो में मतदाताओं की कतार लगी रही। लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह नजर आया। सुबह 9 बजे तक 17.39 प्रतिशत मतदान हो पाया था। 9 बजे तक महिलाओं की तुलना में पुरुषो ने अधिक मतदान किया था। इसके पश्चात 11 बजे तक कुल 41.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां भी महिलाओं की तुलना में पुुरुषो ने ज्यादा मतदान किया था। कई मतदान केन्द्रो में अव्यवस्था की शिकायते भी मिलती रही। बता दे कि मतदान के पश्चात मतों की गणना होगी फिर परिणाम आएंगे। चूंकि नगरी क्षेत्र नक्सल प्रभावित व संवेदनशील है। ऐसे में उक्त क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। इसके लिए जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किये गये है। बता दे कि इस पंचायत निर्वाचन में नगरी जनपद क्षेत्र के एक लाख 27 हजार 251 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगरी जनपद क्षेत्र में तीसरे चरण के मतदान से 92 सरपंचों, 25 जनपद सदस्यों और तीन जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। जनपद क्षेत्र में 65 हजार 656 महिला और 61 हजार 593 पुरूष मतदाताओं के साथ एक अन्य श्रेणी का मतदाता भी वोट डालेगा। नगरी जनपद क्षेत्र में कुल 102 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए नामांकन प्राप्त किए गए हैं। इनमें से 10 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। इसी तरह कुल 1378 पंच पदों में से 829 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया जा चुका है। नगरी जनपद क्षेत्र में अब 92 सरपंच पदों पर निर्वाचन के लिए 328 अभ्यर्थी और 549 पंच पदों के लिए 1284 प्रत्याशी मुकाबले में हैं। नगरी जनपद क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 249 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जनपद क्षेत्र में 25 जनपद सदस्य पदों के लिए 82 और तीन जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगरी पंचायत निर्वाचन क्षेत्र को शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इन सेक्टरों में 41 रूट चिन्हांकित किए गए हैं। मतदान कराने के लिए लगभग 275 मतदान दल बनाए गए हैं। जनपद पंचायत नगरी कार्यालय को निर्वाचन के लिए मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!