Uncategorized

महापौर रामू रोहरा के सौजन्य से निगम कार्यालय,राजस्व शाखा और बस स्टैंड के यात्री प्रतिक्षालय में लगा वाटर कूलर

महापौर रामू रोहरा के संज्ञान में जब कोई समस्या या मांग लाई जाती है तो वे इसके निराकरण के प्रयास में गंभीरता से जुट जाते हैं.इसका ताजा उदहारण आज नजर आया जब महापौर रामू रोहरा ने अपने स्वयं के खर्च से तीन वाटर कूलर विभिन्न आवश्यक स्थानों पर लगवाया है.जिसमे नगर निगम कार्यालय, निगम के राजस्व शाखा और नया बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय शामिल है.उक्त तीनो स्थानों पर रोजाना सैकड़ो लोगो की आवाजाही रहती है ऐसे में इस भीषण गर्मी सहित सभी मौसम में इस वाटर कूलर का सदुपयोग हो पायेगा.सबसे ज्यादा आवश्यकता यात्री प्रतिक्षालय में थी जंहा रोजाना हजारो यात्रियो को शीतल पेयजल की कमी खाल रही थी.महापौर श्री रोहरा ने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें महापौर चुना है उस पर खरा उतरने हर संभव प्रयास कर रहे हैं.धमतरी वासियो की सेवा ही उनका उद्देश्य है.उक्त स्थानों पर वाटर कूलर की आवश्यकता की जानकारी मिली थी जिस पर तत्काल वाटर कूलर तीनो स्थान पर लगवा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!