Uncategorized

निगम आयुक्त एवं अम्बेडकर वार्ड पार्षद ने स्वच्छता अभियान को दी गति

धरातल पर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में निगम निभाएंगी दायित्व -: प्रिया गोयल

जनसहभागिता से स्वच्छता ही सेवा को मिलेगी नई दिशा -: कुलेश सोनी

धमतरी। नगर निगम द्वारा बरसात से पूर्व चलाई जा रहे हैं विशेष स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए निगम आयुक्त प्रिया गोयल अपने पूरे मातहत अधिकारी कर्मचारियों की सफाई टास्क फोर्स टीम गठित करके धरातल पर पार्षदों की टीम के साथ उतर गई है जिनको आगे बढ़ाने के लिए निगम के स्वच्छता विभाग के अध्यक्ष निलेश लूनिया भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। शहर के प्रमुख वार्डों के बरसाती पानी निकासी का प्रमुख नाला रुद्री रोड चटर्जी अस्पताल के बाजू में आगामी बारिश को देखते हुए किसी प्रकार के अपनी बाहों में अवरोध न हो इसलिए वार्ड पार्षद कुलेश सोनी के साथ पूरी योजना से कार्य करने का निर्देश सफाई दस्ता को देते हुए कहा गया है निगम प्रत्येक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए अपने कर्तव्य का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। वहीं पार्षद कुलेश सोनी द्वारा स्वच्छता अभियान को गति देकर शहर को प्रदेश स्तर में अग्रणी स्थान दिलाने के लिए आम जनमानस से सहयोग का आग्रह पूर्वक अपील किया गया है जिसमे शशांक मिश्रा महेंद्र जगत कमलेश ठाकुर धनेश सिन्हा सुनीला रजक राजेंद्र नाग रंजीता पटवा एवं नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!