Uncategorized

शहरवासियों को भीषण गर्मी में बेहतर पानी सप्लाई व्यवस्था उपलब्ध कराने जुटा है निगम जल विभाग

जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर स्वयं कर रहे है शहर के सभी 40 वार्डो का दौरा, जमीनी हकीकत से हो रहे रुबरु

कुछ वार्डो में पानी की धार कम होने, पानी नहीं आने, बोर में खराबी की आ रही समस्या, सुधार हेतु किये जा रहे हर सभंव प्रयास

धमतरी। शहर में हर साल गर्मी के मौसम में जल संकट की समस्या उत्पन्न होती है। इससे शहरवासियों को राहत दिलाना नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती रहती है। इस बार भी यह चुनौती निगम जल विभाग के समक्ष है। जिस पर जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर व उनकी टीम खरा उतरने का हर संभव प्रयास कर रही है।
बता दे कि शहर में वर्तमान में पारा 42 डिग्री को छू रहा है। वाटर लेवल नीचे चला गया है। पानी की धार पतली हुई है। और पानी की मांग काफी बढ़ी है। ऐसे में जल संकट उत्पन्न होना लाजिमी है, लेकिन शहर में अब तक किसी भी वार्ड में पानी के लिए हाहाकार वाली स्थिति नहीं आई है। और निगम का प्रयास है कि ऐसी नौबत न ही आये। वैसे कुछ वार्डो में जल संकट है जैसे पानी की धार कम होना या पर्याप्त पानी नहीं आना कंही-कंही पानी ही नहीं आने की शिकायत भी मिली है। इन शिकायतों पर तत्काल निगम जल अमला कार्रवाई में जुटा रहा जिससे काफी हद तक समस्या से राहत मिल पाई।
बता दे कि निगम जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर स्वयं गर्मी के चौमासे में जल संकट को लेकर काफी गंभीर है। वे स्वयं शहर के सभी 40 वार्डो का भ्रमण कर रहे है। अब तक 25 वार्डो में जाकर वार्डवासियों से चर्चा कर वस्तु स्थिति से अवगत हो चुके है। और उसके अनुसार व्यवस्था में और सुधार के निर्देश विभागीय टीम को देते रहे है।
38.92 लाख की मांग पर जल्द मिल सकती है स्वीकृति, खरीदे जायेंगे टैंकर
जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर ने बताया कि राज्य सरकार से जल प्रदाय व्यवस्था में सुधार हेतु 38.92 लाख रुपये की प्रपोजल भेज कर मांग की गई है। जिसे जल्द स्वीकृति मिल सकती है। उक्त राशि से निगम जल विभाग हेतु पानी टैंकर और ट्रैक्टर मुंडी (इंजन) खरीदे जायेंगे। ताकि वार्डो में पानी सप्लाई व्यवस्था और बेहतर हो सकें।
बोर संचालन का समय बढ़ाने पम्प आपरेटरों को निर्देश
बता दे कि निगम जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर द्वारा शहर के सभी वार्डो में पम्प आपरेटरों की बैठक लेकर वार्डो में आवश्यकतानुसार मोटर पम्प संचालन का समय बढ़ाने के निर्देश दिये गये है। साथ ही जल संकट की स्थिति में तत्काल निगम में सूचना देने कहा गया है। ताकि वार्डो में जल संकट की स्थिति न बने।
छुट्टी के दिन भी हो रहे सुधार कार्य
श्री सोनकर ने चर्चा के दौरान बताया कि गर्मी के मौसम में जल संकट से शहरवासियों को परेशान होना न पड़े इसलिए सप्ताह में सातो दिन मरम्मत कार्य कराये जा रहे। छुट्टी के दिन भी भले ही निगम कार्यालय बंद हो लेकिन जल विभाग द्वारा सुधार कार्य अनवरत जारी रहेगा। इस संबंध में विभाग की बैठक लेकर अधिकारी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये है।
पानी की बर्बादी रोके, जल है तो कल है – अखिलेश सोनकर
निगम जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने शहरवासियों को अपील करते हुए कहा कि जल अमूल्य है। इसे सहेज कर रखें। जल है तो कल है इस नारे को सभी सार्थक बनाये है। पानी की बर्बादी किसी भी हाल में न करें और न करने दे। यदि नलों में टोटी नहीं है और पानी व्यर्थ बह रहा है तो तत्काल निगम को सूचना दे। घर प्रतिष्ठानों में वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रुप से बनाए, जल संचयन करें। पानी का दुरुपयोग न करें। भीषण गर्मी में पशु पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!