Uncategorized

राहगीरों की प्यास बुझाने भखारा नगर पंचायत ने खोला दूसरा प्याऊ


धमतरी। भखारा भठेली पुलिस थाना पास क्षेत्र में आमजनों, राहगीरों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्याऊ (पेयजल केंद्र) का उद्घाटन किया गया। इन केंद्रों का उद्घाटन नगर पंचायत द्वारा किया गया। उद्घाटन कर्ता उमाकांत तिवारी थाना प्रभारी भखारा थे।उन्होंने जलसेवा को मानवसेवा बताया। इस सराहनीय कार्य हेतु थाना द्वारा पूर्ण सहयोग का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन पप्पू, उपाध्यक्ष विष्णु साहू,जल सेवा सभापति हितेंद्र साहू, पार्षद गौतमी पटेल,पार्षद छबि लाल निर्मलकर,भाजपा कार्यकर्ता रामकृष्ण नेताम, युगेश धीवर, शोभा साहू सहित अन्य नागरिक गण, आमजन उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कल अटल चौक में पहले प्याऊ का उद्घाटन अजय चंद्राकर विधायक एवं पूर्व मंत्री ने किया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!