कोलियारी में सोनकर समाज द्वारा आयोजित श्री राम जन्म उत्सव व सम्मान समारोह शामिल हुये विधायक ओंकार साहू

धमतरी। रामनवमी के पावन अवसर पर विधायक ओंकार साहू सोनकर समाज कोलियारी राज द्वारा ग्राम-कोलियारी (धमतरी) में आयोजित श्री राम नवमी शोभा यात्रा एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर प्रभु श्री राम चंद्र जी की पूजन – अर्चन कर क्षेत्र के समृद्धि के लिये कामना किये. इस अवसर पर 10 वी एवं 12 वी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के प्रतिभावान बच्चों को तिलक लगाकर व प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.विधायक ओंकार साहू नें अपने मंचीय उद्बोधन में कहा आज रामनवमी का पावन पर्व पूरे देश में धूमधाम से मना रहें । क्योंकि राम नाम में विशेष शक्ति निहित हैं. उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम बारे में आगे कहा भगवान राम एक आदर्श भाई थे. लक्ष्मण,भरत और शत्रुघ्न के प्रति उनके प्रेम,त्याग और समर्पण के कारण ही उन्हें आदर्श भाई जनमानस मानते है े इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू ,राजेश सोनकर अध्यक्ष सोनकर समाज , दिनेश सोनकर , पारसमणि साहू पार्षद , गोपाल सोनकर , रुपेश सोनकर, रूद्रेश्वर सोनकर , अभय सोनकर , श्रीमति दुलारी सोनकर, सतीश सोनकर, सुभाष सोनकर, धरम सोनकर, लक्ष्मी नारायण सोनकर , सनत सोनकर , परमेश्वर सोनकर , चिरंजीव सोनकर , राम सोनकर साथ में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति व ग्राम वासियों की उपस्थित रही।
