Uncategorized

इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से 1073 वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही

विगत तीन माह में 4699 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

चालानी कार्यवाही से सड़क दुर्घटना में विगत वर्ष के तीन माह के तुलना में 20 प्रतिशत की आई कमी,14 प्रतिशत कम हुई सड़क दुर्घटना मृत्यु दर

धमतरी । पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वाष्र्णेय के निर्देशानुसार, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री मोनिका मरावी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सुगम एवं सुरक्षित यातायात संचालित करने के लिए नियमित रूप से कार्ययोजना तैयार कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा रही है। जिले के विभिन्न मार्गो का चिन्हांकन किया गया है, जिसमें हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से चालानी कार्यवाही की जा रही है, जिसमें 1073 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई है। आमजन को यातायात नियमों के पालन कराने के उद्देश्य से तेजगति से चलने वाले 88 वाहन चालकों, मालवाहन में यात्री परिवहन करने वाले 188 वाहन चालक बिना हेलमेट के चलने वाले 203 दोपहिया वाहन चालक, बिना सीटबेल्ट के 875, नो पार्किंग में 68, प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन चलाने वाले 30 वाहन चालक, बिना लायसेंस के 47 वाहन चालक, रांग साईड वाहन चलाने वाले 203, प्रेशर हार्न 247, मोडिफाईड सायलेंसर में 06 वाहन चालके के विरूद्ध कार्यवाही के साथ शराब सेवन कर चलने वाले 65 वाहन चालकों का इस्तगासा तैयार कर न्यायालय पेश किया गया। इस प्रकार से कुल 4699 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 2692300 परिसमन शुल्क वसूल की गई है, एवं 54 वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन हेतु प्रतिवेदन भेजी गई। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात जनजागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ यातायात जन-चौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप विगत वर्ष के तीन माह की तुलना में सड़क दुर्घटना में 20 प्रतिशत की कमी, सड़क दुर्घटना मृत्यु दर में 14 प्रतिशत की कमी आई है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!