Uncategorized

अटल जी की विचारधारा ही भाजपा की पूंजी है – अजय चंद्राकर

स्थापना दिवस पर पुराने अटल चौक जीर्णोद्धार का हुआ लोकार्पण


भखारा । भखारा नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पुराने अटल चौक का जीर्णोद्धार कर लोकार्पण किया गया। साथ ही प्याऊ का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने अपने वक्तव्य में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी की विचारधारा ही पार्टी की पूंजी है और कार्यकर्ता उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा भारत माता की सेवा और पार्टी के निर्माण के साथ शुरू हुई संकल्पनाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। अजय चंद्राकर ने अटल चौक के जीर्णोद्धार और मूर्ति लोकार्पण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्य स्मृति को संजोने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि 2003 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अटल जी के सम्मान में ग्राम पंचायतों में अटल चौकों का निर्माण शुरू किया गया था। रखरखाव के अभाव में इनकी स्थिति जर्जर हो गई थी, जिसे अब फिर से सुधारा जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योति हरख जैन ने की। विशिष्ट अतिथियों में विष्णु साहू, पुष्पलता देवांगन, बंशी लाल पटेल, गिरी राज सोन, बिंझवार साहू सहित चारों मंडल अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी, जिला जनपद अध्यक्ष सदस्य गण, सरपंच और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!