Uncategorized

पोटियाडीह में विधायक ओंकार साहू ने किया शेड निर्माण का भूमिपूजन, रामधुनी प्रतियोगिता के समापन में हुए शामिल

धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ग्राम पोटियाडीह में विधायक निधि से स्वीकृत शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया तथा ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
विधायक श्री ओंकार साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक उपयोग के आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। शेड निर्माण से ग्रामवासियों को सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए ग्रामवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर ने कहा कि ग्राम पोटियाडीह में शेड निर्माण की सौगात मिलने से ग्रामवासियों को काफी सुविधा होगी। विधायक ओंकार साहू द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देना सराहनीय है। ऐसे कार्य गांव के सामाजिक एवं सामुदायिक जीवन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसके पश्चात विधायक ओंकार साहू ग्राम में आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने रामधुनी मंडलियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विधायक ने आयोजन समिति एवं सभी प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री साहू ने कहा कि रामधुनी हमारी ग्रामीण संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता की समृद्ध परंपरा है। ऐसे आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक जुड़ाव मजबूत होता है तथा नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!