Uncategorized

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने की एआरईओ एवं पटवारियों की बैठक लेकर धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा

धमतरी-कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जनपद पंचायत नगरी के सभाकक्ष में एआरईओ एवं पटवारियों की संयुक्त बैठक लेकर समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक का उद्देश्य जिले में धान खरीदी कार्य को पारदर्शी, सुचारु एवं किसान हितैषी ढंग से संपादित करना रहा।कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान उपार्जन शासन की प्राथमिकता वाला कार्य है, अतः इसे पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के पंजीयन, रकबा सत्यापन, तौल एवं परिवहन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी कार्य निर्धारित मापदंडों एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।कलेक्टर ने पटवारियों को समय पर सभी आवश्यक प्रविष्टियां पूर्ण करने तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। वहीं एआरईओ को फील्ड स्तर पर सतत निगरानी रखने, समितियों के कार्यों का नियमित निरीक्षण करने और किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देने के लिए कहा। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसानों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।बैठक में नगरी एसडीएम सुश्री प्रीति दुर्गम, उप संचालक कृषि, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग के अधिकारी, संबंधित समितियों के प्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री रोहित बोरझा, एआरईओ, पटवारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंचे, यही प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!