राष्ट्रसेवा और अंत्योदय के पवित्र विचारों से प्रेरित है भारतीय जनता पार्टी : रंजना साहू
स्थापना दिवस पर पूर्व विधायक ने अपने निवास में लगाया भाजपा का झंडा
बठेना वार्ड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया माल्यार्पण

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने अपने निवास में भाजपा झंडा लगाई एवं धमतरी बठेना वार्ड पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दिए, श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि त्याग, समर्पण, और राष्ट्र की सेवा में सतत कार्यरत कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी कि पहचान है, मुझे गर्व है कि मैं भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हूं, जिनके पुरखों की तपस्या, प्रभावी नेतृत्व और राष्ट्रप्रथम की विचारधारा ने जन-जन को संगठित कर मां भारती की सेवा के लिए तैयार की है, हम सभी कार्यकर्ता भाजपा की नींव रखने वाले महापुरुषों के आशीर्वाद के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को आत्मसात कर विकसित भारत के निर्माण हेतु संकल्पबद्ध होकर अपना योगदान दे जिससे हमारा भारत देश विकसित भारत श्रेष्ठ भारत का हमारा सपना साकार हो। माल्यार्पण कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ विनोद रणसिंह, गीतेश प्रजापति, जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू, शहर मंडल पूर्व अध्यक्ष विजय साहू, राजीव सिंहा, मुकेश शर्मा, नील पटेल, शहर मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल, आमदी मंडल अध्यक्ष विनय जैन, पूर्व सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, भोथली मंडल अध्यक्ष मिश्री पटेल, विजय ठाकुर, सूरज शर्मा, कोमल सार्वा, वीरेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।