Uncategorized
कुरूद में हर्षोल्लास से मनाया गया रथयात्रा व हरियाली उत्सव

कुरुद। कुरूद में रथयात्रा एवं हरियाली उत्सव अवसर पर केनाल रोड कुरूद स्वामी विवेकानंद मंगल भवन में समाजिक संस्था आयुष सेवा संस्थान कुरूद द्वारा छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों द्वारा दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ, कार्यक्रम के दोनों ही दिन लोक कलाकारों के द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति कर रथयात्रा के उत्सव को कुरूद के नागरिकों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया, इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने आयोजन के लिए सबको बधाई दिये।