Uncategorized

मानसून में धमतरी की खूबसूरती को कैमरे में कैद करने का सुनहरा अवसर

जिला प्रशासन धमतरी की मानसून रील एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता शुरू

प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय 21 हजार एवं तृतीय 11 हजार

धमतरी मानसून के मौसम में धमतरी जिले के प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन स्थलों और हरियाली को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा मानसून रील एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का विषय मानसून के दौरान धमतरी पर्यटन की सुंदरता को कैमरे में कैद करना रखा गया है। यह प्रतियोगिता 17 से 25 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। इसमें जिले सहित अन्य स्थानों के फोटोग्राफर, कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, विद्यार्थी एवं आम नागरिक भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 50,000, द्वितीय पुरस्कार 21,000 तथा तृतीय पुरस्कार 11,000 रखा गया है। इसके अलावा शीर्ष 10 प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभागियों को अपने द्वारा तैयार की गई रील या फोटोग्राफ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए जिला प्रशासन धमतरी एवं धमतरी टूरिज्म के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को टैग अथवा कोलैब करना होगा। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं, फोटोग्राफी प्रेमियों और पर्यटन के प्रति रुचि रखने वाले नागरिकों से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर धमतरी के मनमोहक जलप्रपातों, वनों, नदियों, पहाडिय़ों और प्राकृतिक स्थलों की मानसूनी छटा को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने की अपील की है। यह प्रतियोगिता न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी, बल्कि धमतरी को एक प्रमुख मानसून पर्यटन गंतव्य के रूप में नई पहचान भी दिलाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!