Uncategorized

फरसियां के प्रथम सरपंच दयाराम सोन के नाम किया जाएगा भवन निर्माण

परिजनों ने साहू समाज को 50 हजार का दिया दान


नगरी। स्वर्गीय दयाराम सोन के स्मृति में शांति बाई सोन (पत्नी), पुत्री लक्ष्मी साहू एवं भगवती साहू द्वारा साहू समाज फ़ारसियां को भवन निर्माण हेतु 50 हजार रूपये दान दिया है। स्व.दयाराम सोन, पिता स्व. नाथु राम, ग्राम फरसियां के प्रथम सरपंच थे, उन्हें गांव का प्रभावशाली नेता और जनप्रतिनिधि के नाम से जाने जाते थे। वे शासकीय किसान राइस मिल के अध्यक्ष रहे, तब के विधायक पुसऊ राम ध्रुव के साथ कार्य करते हुए सिहावा क्षेत्र के विकास में बड़ा योगदान दिया, सोदूर बांध निर्माण में एक जनप्रतिनिधि के तौर पर उनका योगदान रहा। वे शिक्षक रवि सोन के बड़े पिता है। उनकी स्मृति में बड़ी मां शांति देवी सोन, धर्मपत्नी लक्ष्मी साहू, भगवती साहू द्वारा साहू समाज फऱसिया को भवन निर्माण हेतु 50 हजार राशि दान दी गई। इस अवसर पर रामू लाल साहू, रवि सोन, शेखर सोन, माहेश्वरी सोन, ग्रामीण साहू समाज अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, सचिव अनुप कुमार साहू, महिला मण्डल अध्यक्ष मीना सोन, सचिव गौरी साहू, भवन निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष चंद्रजीत सोन, समांरूराम साहू, हेमंत साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!