Uncategorized

देवांगन समाज अछोटा मंडल द्वारा नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य मोनिका ऋषभ देवांगन का किया गया सम्मान


धमतरी। देवांगन समाज अछोटा मंडल द्वारा नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि आप सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं और समाज जनों का है, जिन्होंने मुझे जनसेवा का अवसर दिया। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगी और बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के सिद्धांत पर चलते हुए देवांगन समाज के साथ-साथ सर्व समाज के विकास के लिए कार्य करूंगी। इस अवसर पर अछोटा मंडल देवांगन समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे, जिनमें समाज अध्यक्ष मनीराम देवांगन, सचिव जीवराखन देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष भोलानाथ देवांगन, रत्तीराम देवांगन, बसंत देवांगन, युवा अध्यक्ष टिक्की देवांगन, पुरूषोत्तम देवांगन, कैलाश देवांगन, तिहारू देवांगन, गिरधारी देवांगन, वीरेंद्र देवांगन, सुलोचना देवांगन, देवकी देवांगन, झामीन देवांगन, रिपुसुदन देवांगन, मनराखन देवांगन, दीनदयाल साहू, कुशल साहू, केशरी देवांगन, चंद्रशेखर देवांगन तथा सरपंच भोयना श्रीमती पारखी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!