Uncategorized

जनजातीय गौरव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रतिभागी के रूप में देशना जैन चयनित

1 और 2 अगस्त को खैरागढ़ में होगा 2 दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार

देश के ख्यातिनाम विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, पीएचडी स्कॉलर होंगे शामिल

धमतरी। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद दिल्ली एवं इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में 2 दिवसीय जनजातीय गौरव राष्ट्रीय संगोष्ठी 1 एवं 2 अगस्त को खैरागढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित है। इस संगोष्ठी में 40 से अधिक टॉपिक्स पर देश के अलग अलग हिस्सों से चयनित किए गए वक्ता अपनी बात रखेंगे। इस कार्यक्रम में वक्ताओं के द्वारा आदिवासियों की कला, संस्कृति, स्वतंत्रता आंदोलनों में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जायेगा। देश के ख्यातनाम विश्वविद्यालयों तथा छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, रिसर्च स्कॉलर, शोधकर्ता और विषय विशेषज्ञ इस संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे। धमतरी नगर के लिए गर्व की बात है कि नगर की बेटी देशना कविंद्र जैन इस संगोष्ठी में हिस्सा लेगी। कुमारी देशना जैन भारतीय जनजातीय कला और उसकी भारतीय राष्ट्रीय आंदोलनों में भूमिका विषय पर अपनी बात रखेगी। गौरतलब है कि कुमारी देशना जैन भारतीय विरासत संस्थान नई दिल्ली में हिस्ट्री ऑफ आट्र्स विषय की छात्रा है। कुमारी देशना जैन वयोवृद्ध भाजपा नेता गजराज जैन की सुपौत्री एवं धमतरी जिला भाजपा के उपाध्यक्ष कविंद्र जैन की सुपुत्री है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!