Uncategorized

ग्राम गातापार में तीन दिवसीय भव्य लोककला महोत्सव का आयोजन, दूसरे दिन पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू रहे मुख्य अतिथि

गातापार धार्मिक ग्राम है यंहा से मेरा परिवार जैसा रिश्ता रहा है -लेखराम साहू

ग्राम गांतापार में भव्य लोककला महोत्सव के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि धनेन्द्र साहू पूर्व पी.सी.सी. अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व मंत्री और इस कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे लेखराम साहू राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली एवं पूर्व विधायक कुरूद भरत नाहर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत भखारा, घनश्याम साहू ब्लाक कांग्रेस कमेटी धमतरी, प्रभूदयाल जी. गोविन्द साहू , आशीष साहू , प्रदीप साहू , राजकुमारी दीवान, बसंत साहू, लोकेश्वर साहू, खेमू साहू, विवेक साहू एवं युवा समिति के समस्त सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। लेखराम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब में विधायक बना उससे पहले से गांतापार से मेरा परिवार जैसा रिश्ता रहा यह गांव बहुत ही धार्मिक गांव के नाम से जाना जाता है इस गांव में रामायण, भागवत और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहता है। मैं गांव के सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कि इस गांव में लोक कला महा उत्सव जैसे भव्य कार्यक्रम कराते हैं। मैं इस गांव के सभी युवाओ को नव वर्ष की हार्दिक बधाई देता हूं एवं नशा पान से हमेंशा दूर रहे पैसा में भगवान से प्रार्थना करता हूं। धनेन्द्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब छ.ग. में कांग्रेस की सरकार थी उस समय मुझे संस्कृति मंत्री बनाया गया मेरा सबसे पहले काम राजिम में लग रहे पुन्नी मेला को शासन की सहयोग से भव्य विशाल राजिम पुन्नी मेला की शुरूवात किया। ऐसे ही गंगरेल पर्यटन, कवर्धा में भोरमदेव, अम्बिकापुर में मैनपाट, महासमुंद में सिरपुर जो आज के दिन में पर्यटक विदेशो से देखने आते हैं। गांतापार गांव में मुझे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सहभागी बनाये मै समस्त ग्रामवासी को हृदय से धन्यवाद देता हूं कि लुप्त हो रहे परम्परा को इस गांव में लोककला महोत्सव से शुरूवात किये है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!