भाजपा आईटी सेल धमतरी की 19 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित
दिव्येन्द्र सिंह परिहार बने जिला संयोजक, संगठन के डिजिटल विस्तार को मिलेगी नई गति

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के निर्देशानुसार, प्रदेश संयोजक आईटी सेल सुनील पिल्लई की सहमति तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस की अनुशंसा से भाजपा आईटी सेल जिला धमतरी की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिला आईटी सेल संयोजक दिव्येन्द्र सिंह परिहार द्वारा घोषित कार्यकारिणी में जिला सह-संयोजक, कार्यालय प्रभारी एवं सदस्यों सहित कुल 19 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित कार्यकारिणी में जिला संयोजक दिव्येन्द्र सिंह परिहार होंगे। जिला सह-संयोजक के रूप में अजय गार्डिया, राजेश कुमार साहू एवं सुमित त्रिवेदी को नियुक्त किया गया है। जयेश पटेल को जिला कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।
जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डामेश्वर साहू, गजेन्द्र पटेल, ऐताब देवांगन, शेषनारायण साहू, वरुण नेताम, अंकित यादव, रामसिंह मरकाम, अभिषेक शिंदे, राजेन्द्र चंद्राकर, घनश्याम साहू, खुबचंद साहू, विशाल रामरख्यानी, लिलेश्वर साहू एवं सौरभ नाग को जिम्मेदारी दी गई है।
डिजिटल माध्यम आज जनसंवाद का महत्वपूर्ण माध्यम : प्रकाश बैस
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल एवं सोशल मीडिया संगठन के जनसंवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। आईटी सेल की नई टीम केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी सक्रियता और निष्ठा के साथ संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
युवाओं को सकारात्मक डिजिटल संवाद से जोड़ना जरूरी : रंजना साहू
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी डिजिटल माध्यमों से तेजी से जुड़ी हुई है। ऐसे में आईटी सेल की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सकारात्मक और तथ्यपरक जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाना चाहिए।
डिजिटल नेटवर्क को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे : किरण बघेल
भाजपा जिला प्रभारी किरण बघेल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत करने के लिए आईटी सेल की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिले में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक डिजिटल नेटवर्क को मजबूत किया जाए और युवाओं एवं कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से संगठन से जोड़ा जाए। उन्होंने नई टीम से समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
डिजिटल माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचे : रामू रोहरा
धमतरी महापौर रामू रोहरा ने भी नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोशल मीडिया आज आम नागरिकों तक पहुंचने का प्रभावी माध्यम है। आईटी सेल को शासन की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद स्थापित करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
संगठन के डिजिटल विस्तार के लिए पूरी टीम तैयार : दिव्येन्द्र सिंह परिहार
नवनियुक्त जिला संयोजक दिव्येन्द्र सिंह परिहार ने प्रदेश एवं जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आईटी सेल की नई टीम संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों, अभियानों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आईटी सेल का उद्देश्य केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना नहीं, बल्कि संगठन और आमजन के बीच प्रभावी डिजिटल संवाद स्थापित करना है। इसके लिए मंडल एवं बूथ स्तर तक टीम को सक्रिय किया जाएगा।
भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित एवं राकेश साहू ने भी नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से जिले में पार्टी की डिजिटल गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
नवनियुक्त जिला आईटी सेल कार्यकारिणी
जिला संयोजक: दिव्येन्द्र सिंह परिहार,जिला सह-संयोजक: अजय गार्डिया, राजेश कुमार साहू, सुमित त्रिवेदी,कार्यालय प्रभारी: जयेश पटेल,जिला कार्यकारिणी सदस्य: डामेश्वर साहू, गजेन्द्र पटेल, ऐताब देवांगन, शेषनारायण साहू, वरुण नेताम, अंकित यादव, रामसिंह मरकाम, अभिषेक शिंदे, राजेन्द्र चंद्राकर, घनश्याम साहू, खुबचंद साहू, विशाल रामरख्यानी, लिलेश्वर साहू एवं सौरभ नाग।नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।